- दुमका: पुलिस अधीक्षक दुमका ने सभी दुमका वासियों को विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि जब भी आप बाजार जाते हैं तो कृपया सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करेंगे और कोरोनावायरस से लड़ने के लिए जिलाप्रशासन को भरपूर सहयोग करेंगे।
- फतेहपुर- लॉकडाउन की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां। सड़क पर खुलेआम घूम रहे लोग। पुलिस के सामने ही बाइक और कार लेकर सड़क से गुररहे लोग। कोरोना के खतरे से बेपरवाह लॉकडाउन की उड़ाई जा रही धज्जियां। बिंदकी कोतवाली में कस्बे का मामला।
- फतेहपुर- जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने की मारपीट। कुल्हाड़ी एवम तमंचे के बट से किया हमला। महिला समेत तीन लोग घायल । घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। थरियांव थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव की घटना।
- फतेहपुर- कोरोना के खिलाफ जंग में मदद में आगे आये सफाईकर्मी। मुख्यमंत्री राहतकोष में भेजी 14 लाख की धनराशि।
- जिले के 1399 सफाईकर्मियों ने अपने वेतन से करवाई 930 रुपए की कटौती। पंचायती राज विभाग के 97 कर्मचारियों ने भी अपने वेतन से कराई कटौती। कोरोना पीड़ितों की मदद में काम आएगी धनराशि।
- फतेहपुर- लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस बड़ी कार्यवाई। लॉकडाउन तोड़ने पर 109 गाड़ियों का हुआ चालान।102 वाहनों को किया गया सीज 16 व्यक्ति गिरफ्तार। 8 लाख का वसूला गया जुर्माना। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्यवाई जारी।
- फतेहपुर- सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। पड़ोसी युवक ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास। आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज आरोपी फरार। हथगाम थाना क्षेत्र की घटना।
- दुमका: दिनांक 8 अप्रैल 2020 को जरुआडीह में विजय कुमार के नेतृत्व में मोहल्ले के युवा लड़के के द्वारा सेनेटराइज पूरे मोहल्ले के गली एवं मेन रोड में किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकथाम को विक्की कुमार, प्रीतम कुमार, दीपक कुमार ने सेनेटराइज का छिड़काव किया।
- रामपुर: पांच कोरोना पॉजीटिव मिलने से मचा हड़कंप। हल्द्वानी के रहने वाले है सभी कोरोना मरीज। 1 अप्रैल को जंगल के रास्ते से पहुँचे थे टांडा। 12 से 13 लोगों का था ग्रुप सभी को क्वारन्टीन में रखा गया।
- सीलिंग वाले इलाके में घर घर पहुंचाया जाएगा जरूरी सामान, योगी सरकार ने दिलाया लोगों को भरोसा
- उत्तराखंड: चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ में आज भारी बर्फबारी हुई।
- हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'थैंक्यू', बोले- भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा
- दिल्ली: आई.पी.एक्सटेंशन में मयूर ध्वज अपार्टमेंट को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। मयूर ध्वज अपार्टमेंट दिल्ली सरकार द्वारा सील किए गए 20 हॉटस्पॉट में शामिल है।
- गाजियाबाद: कोरोना वायरस के चलते प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया हैं, वैशाली सेक्टर 6 में सुबह 8 बजे की स्थिति
- कोरोना की मार से सुपरपावर अमेरिका पस्त, लगातार दूसरे दिन 2000 मौत
- रेगुलर, कॉन्ट्रेक्ट, आउटसोर्स कर्मचारियों, मजदूरों को मिलेगा लॉकडाउन में वेतनःपंजाब सरकार
- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ब्राजील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की मदद के लिए PMमोदी का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा:भारतीय PM के साथ मेरी सीधी बातचीत के परिणामस्वरूप हमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन को जारी रखने के लिए कच्चा माल मिलेगा।
- देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 5734 केस, 166 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय


COMMENTS