किशनगंज: बिहार पुलिस सिर्फ आम लोगों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि जनसेवा से भी पीछे नहीं हटती, इसका उदाहरण आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह 2020 में देखने को मिला। पुलिस सप्ताह जागरूकता रैली का विधिवत उद्घाटन एसपी कुमार आशीष ने सबसे पहले अहले सुबह पुलिस लाइन में पुलिस के झंडे को फहरा कर किया।
उपस्थित परेड के जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित कर आदरणीय डीजीपी बिहार के द्वारा दिये गए निर्देशों का अक्षरशः पालन एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर अपने कार्यों का सम्यक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में किशनगंज एसपी द्वारा टेउसा पंचायत के कोल्हा गांव को विधिवत गोद लिया गया तथा वहां के स्कूल के वच्चों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पुलिस सप्ताह में किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इस क्रम में बच्चे अपने बीच पुलिस कप्तान को पाकर बहुत खुश हुए। अगली कड़ी में पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस सप्ताह के पहले दिन जागरूकता रैली में विभिन्न विधालयों के बच्चों शिक्षक व सामाज के आम जनों ने बढ़चढ़ भाग लिया. रैली सम्पूर्ण नगर भ्रमण करते हुए तेरापंथ भवन के सभागार में इसका समापन हुआ।

COMMENTS